फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में बुधवार को गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों टार्जन और टिंकू के साथ मारपीट की गई है। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों भाइयों को डंडों से पीटा गया, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन युवकों साहिल, विपिन और सुरेंद्र को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

गांव फरीदपुर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने शराब के नशे में उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, पहले टार्जन के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसके छोटे भाई टिंकू के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार रास्ते में रोककर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 14 अक्तूबर को जांच अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में साहिल, विपिन और सुरेंद्र की भूमिका सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें