फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 1.50 लाख रुपये की ठगी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाताधारक की निशानदेही पर गुरुग्राम से दबोचे गए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फोन हैक कर बैंक खाते से 1.50 लाख रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी सुयष (23) और अमित (23) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने बैंक खाता साइबर ठगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई थी।
जांच में सामने आया कि अमित ने वीरेंद्र का बैंक खाता सुयष को मुहैया कराया था। आरोप है कि सुयष ने यह खाता आगे साइबर ठगों को दे दिया, जिसका उपयोग ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया। पुलिस के अनुसार सुयष स्नातक है, जबकि अमित 11वीं तक पढ़ा है। दोनों निजी नौकरी करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले गिरफ्तार किए गए खाताधारक वीरेंद्र के साथ इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सूरजकुंड रोड स्थित सुरूरपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 18 नवंबर 2025 को उसका फोन हैक कर लिया गया और उसके बैंक खाते से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले खाताधारक वीरेंद्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें