फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीलरशिप का झांसा देकर 6.52 लाख की साइबर ठगी, दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी मध्यप्रदेश और एक आरोपी उत्तर प्रदेश का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर 6.52 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी तेजस कुमार और उत्तर प्रदेश के लालगंज निवासी प्रिंस गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने तेजस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्रिंस को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तेजस कुमार के बैंक खाते में ठगी के 4.75 लाख रुपये आए थे। वहीं प्रिंस गुप्ता ने तेजस के बैंक खाते और उससे जुड़े दस्तावेज साइबर ठगों को दिए थे। दोनों की पहचान क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार जीवन नगर-2, गौच्छी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने पांच जनवरी को गूगल पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप के बारे में सर्च किया था। इसके बाद एक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया। बाद में 28 जनवरी को प्रोसेस फीस के नाम पर 1.77 लाख और 30 जनवरी को एनओसी के नाम पर 4.75 लाख ट्रांसफर करवा लिए गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें