फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एत्मादपुर के होटल में पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक महिला व दो पुरुष को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में देह व्यापार के आरोप में सेंट्रल महिला थाना पुलिस ने छापे मारकर छह युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल संचालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार एत्मादपुर की गली नंबर-2 स्थित होटल एचआर-7 में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेंट्रल महिला थाना प्रभारी उषा रानी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में महिला थाना, बीपीटीपी, पल्ला और खेड़ी थाना पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम पुलिस ने होटल में छापे मारे। जांच के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से छह युवतियां और दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। आरोप है कि दिल्ली से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर होटल में देह व्यापार कराया जाता था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि हिरासत में ली गई अधिकांश युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे व यह कब से संचालित की जा रही थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें