फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गंगा दशहरा के लिए चलाईं दो अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गंगा दशहरा पर्व के चलते जिले में स्थित रोडवेज डिपो की ओर से बृहस्पतिवार की शाम को दो अतिरिक्त बसों को चलाया गया। दो अतिरिक्त बसों का संचालन होने के बावजूद भक्तों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिली। भक्त बढ़ते गए लेकिन परमिट नहीं होने की वजह से डिपो की ओर से और बसों का संचालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज करीब 3 बसें हरिद्वार के लिए चलाई जाती हैं लेकिन बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा होने के चलते यात्रियों की संख्या अधिक थी। उन यात्रियों को हरिद्वार पहुंचने में कोई परेशानी न हो उसके चलते रात को आठ बजे वाली बस के बाद दो और अतिरिक्त बसों को चलाया गया जिसमें यात्रियों की संख्या काफी देखने को मिली। दो अतिरिक्त बसें भेजने के बावजूद काफी संख्या में यात्री डिपो में खड़े रहे लेकिन डिपो के पास परमिट नहीं होने की वजह से उनकी ओर से और अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया। इसी वजह से यात्री बस के अंदर खड़े होकर सफर करके हरिद्वार पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें