फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े, दोनों आरोपी जोधपुर के रहने वाले हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में दो युवकों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने राजस्थान जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अर्जुन भार्गव और हर्षित सोड जोधपुर के ही रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि अर्जुन ने अपना बैंक खाता 10 हजार रुपये में हर्षित को बेच दिया था। हर्षित ने आगे इस खाते को 20 हजार रुपये में बेचा था। इसी बैंक खाते में साइबर ठगी के पांच लाख 60 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपी दोस्त हैं और निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अर्जुन को जेल भेजा गया है। वहीं, हर्षित को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
इस संदर्भ में चावला कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता को 11 नवंबर 2024 को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसमें होटल और गेस्ट हाउस के रिव्यू टास्क के जरिये रुपये कमाने का ऑफर दिया गया। टेलीग्राम पर इन्हें जोड़कर आरोपियों ने कुछ रिव्यू टास्क दिए और 900 रुपये इनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में 3650 रुपये और 2400 रुपये भी शिकायतकर्ता को टास्क पूरे करने पर कमाई के तौर पर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपियों ने कहा कि अब आपको कुछ प्रीपेड टास्क भी दिए जाएंगे। इसमें रुपये निवेश करने होंगे और वो आपको मुनाफे के साथ वापस मिलेंगे। आरोपियों ने कहा कि आपके रुपयों को क्रिप्टो करंसी में निवेश किया जाएगा। इस तरह आरोपियों ने 10 लाख 79 हजार रुपये निवेश करा लिए। शिकायतकर्ता ने पांच लाख रुपये रिफंड करना चाहे तो वो नहीं कर सके। तब मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसमें पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें