फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। जावा गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के नाम हर्षित और हर्ष बताए गए हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना छांयसा के गांव जावा में ये मामला रविवार को सामने आया था। जमीनी विवाद को लेकर यहां दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना पाकर पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और पेट्रोल बम से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस के रोकने का प्रयास करने पर इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया। एक पक्ष का आरोप है कि रामबाबू और उसके परिवार ने उनकी जमीन और घर पर अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अब इनमें से हर्षित और हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी रामबाबू अस्पताल में भर्ती है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें