फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 24 से अधिक चोरी के मामलों में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नोएडा और फरीदाबाद में चोरी के 24 से अधिक मामलों में नामजद दो चोरों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मार्च में एतमादपुर स्थित एक घर में उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जब परिवार कोटा (राजस्थान) गया हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना पल्ला क्षेत्र के धीरज नगर एतमादपुर निवासी शिव शंकर साह ने शिकायत दी थी कि वह 13 मार्च को परिवार के साथ कोटा गए थे। 16 मार्च को लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और सोने के आभूषण व 70 हजार रुपये गायब थे। शिकायत पर थाना पल्ला में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने भट्टा कॉलोनी, नोएडा निवासी नरेश (32) और संतोष (34) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आदतन चोर हैं और उनके खिलाफ नोएडा व फरीदाबाद में चोरी के 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों ने 15 मार्च की रात मकान की छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अलमारी से सोने के आभूषण व 70 हजार रुपये नकद चोरी कर भाग गए थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें