फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: महिला और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक सप्ताह की रेकी करने के बाद दिया था वारदात को अंजाम, एक दिन की रिमांड पर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-55 में महिला और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर ले लिया है।

एसीपी क्राइम सुरेंद्र स्योराण ने बताया कि लूट की वारदात को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी सहायता से लूट की वारदात को सुलझाया। दोनों आरोपियों को जीवन नगर क्षेत्र से रविवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गौछी निवासी फिरोज व जीवन नगर निवासी गोविंदा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी फिरोज एक वर्कशॉप पर वेल्डिंग का काम करता था। वहीं गोविंदा भी प्लास्टिक व लोहे आदि का काम करता था।। दोनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, नकदी आदि बरामद की जाएगी। पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि 4 फरवरी को दो नकाबपोश युवक जबरदस्ती घर में घुस गए थे। इस दौरान घर में महिला अकेली थी। आरोपियों ने पिस्तौल व चाकू दिखाकर महिला व उसके दो बच्चों को बंधक बनाकर ज्वेलरी व नकदी लूट ली थी। बाद में बच्चों व महिला को बाथरूम में बंद करके टेलीविजन की फुल आवाज करके मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग दिनों में रेकी की। जिससे उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया कि घर में रहने वाले व्यक्ति अपने काम धंधे के लिए किस समय पर जाते हैं। इस बात का अंदाजा लगाकर चार फरवरी को सुबह नौ से दस बजे का वक्त चुना। दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर आए और मात्र 15 मिनट के अंदर घर में महिला को पिस्तौल व चाकू दिखाकर घर में रखे करीब 2 लाख रुपये व अन्य कीमती गहने लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें