फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.88 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.88 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान अलवर निवासी अमनजोत सिंह और यूनिस खान शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों कॉलर हैं। इन्होंने ही शिकायतकर्ता के पास कॉल करके निवेश के लिए बातों में फंसाकर पैसे खाता में ट्रांसफर कराए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-86 ग्रेटर फरीदाबाद के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। साइबर थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह ऑनलाइन सर्फिंग कर रहे थे तो बीपोट नाम से ट्रेडिंग के बारे में विज्ञापन दिखा। इसको चेक किया तो उनके पास लगातार ट्रेडिंग के लिए कॉल आने लगी और वह उनकी बातों में आ गए। ठगों ने उनके पास एक लिंक भेजकर शिकायतकर्ता का अकाउंट खुलवाया। फिर 288005 रुपये निवेश करा लिए। बाद में रिफंड नहीं करने दिया गया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें