फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 1.08 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजस्थान के चूरू के रहने वाले हैं आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 1.08 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार और तोशिफ खान के रूप में हुई है। दोनों ही राजस्थान चूरू के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि कमलेश ने अपना खाता तोशिफ को दिया था और उसने आगे साइबर ठगों तक पहुंचाया। तोशिफ पेशे से चालक है जबकि कमलेश मजदूरी करता है। इस खाते में ठगी के 80 हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में मोहब्ताबाद निवासी युवक ने शिकायत दी थी। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें