फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 2.85 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 2.85 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रानेश व कैलाश राजस्थान के बाडमेर के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। रानेश का खाता खरीदकर कैलाश ने आगे साइबर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रानेश को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है और कैलाश को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

टेलीग्राम टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2.85 लाख रुपये की ठगी की ये वारदात बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी निवासी महिला से हुई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 जून को उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें रेस्टोरेंट को प्रमोट करने के लिए कमेंट्स व रेटिंग करके पैसे कमाने बारे बताया गया। फिर उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क के नाम पर उससे दो बार रुपये निवेश करवाए और लाभ के साथ उसे रुपये वापस कर दिये गये। बाद में ठगों ने उससे अलग-अलग टास्क के बहाने 2.85 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें