फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना बुक किए ट्रेन में सामान ले जाने पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली, गाजियाबाद और शकूरबस्ती की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशनों पर विभाग ने 11 यात्रियों को बिना बुक किए भारी सामान के साथ पकड़ा गया, जिनसे मौके पर कुल 2750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

भारी सामान, दूध के डिब्बों और अवैध यात्रा की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए टिकट निरीक्षकों की टीम ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सघन जांच की। यह अभियान वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक राजेश कुमार और रेलवे सुरक्षा बल की निगरानी में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ईएमयू ट्रेनों में बार-बार हो रहे अतिक्रमण और अवैध यात्रा के मामलों को रोकने के लिए यह अभियान जरूरी हो गया था। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, बुकिंग के बिना भारी सामान या माल ट्रेनों में न लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें