फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 73.97 लाख की साइबर ठगी में दो खाता प्रदाता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 73.97 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 19 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले राम हर्ष (34) और हर्षित (23) के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे, जिनका उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि 19 दिसंबर 2025 को उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया, जहां स्टॉक्स, प्री-आईपीओ और ब्लॉक डील्स में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 73,97,600 रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि राम हर्ष ने खाताधारक बलराम राठौर का बैंक खाता हर्षित को उपलब्ध कराया था और हर्षित ने यह खाता आगे साइबर ठगों को दे दिया। जिस खाते में ठगी की 6.50 लाख रुपये की राशि आई थी। पुलिस इससे पहले 17 जून को खाताधारक बलराम राठौर को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले चुकी है। पुलिस के अनुसार राम हर्ष निजी नौकरी करता है, जबकि हर्षित फोटोकॉपी की दुकान चलाता है। दोनों स्नातक हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें