करीब आधे घंटे जाम लगा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से साइड कराया और जाम को खुलवाया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई चौक पर बृहस्पतिवार सुबह सिलिंडर से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे करीब आधे घंटे जाम लगा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से साइड कराया और जाम को खुलवाया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक दिल्ली के नजफगढ़ से बल्लभगढ़ के प्याला स्थित एक गैस गोदाम में जा रहा था। प्राथमिक जांच में पुलिस को चालक ने बताया कि मैगपाई चौक पर सामने एक ऑटो अचानक उसके सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में लदे रसोई गैस सिलिंडर पूरी सड़क पर बिखर गए। ट्रक का चालक और परिचालक शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकलें।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद किसी ने शिकायत नहीं दी है। हाईवे पर ट्रक पलटने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला। जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।