फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैक करते समय ट्रक ने मजदूर का पैर कुचला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। निर्माण स्थल पर आरएमसी कंक्रीट का इंतजार करते समय आराम कर रहे मजदूर के पैर पर बैक करते समय ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दिल्ली के उच्च केंद्र रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना के चार दिन बाद डॉक्टर द्वारा बयान के लिए फिट घोषित किए जाने पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी जग्गू गौड़ (23) मेवला महाराजपुर की झुग्गियों में रहता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर की रात करीब 10:40 बजे वह सेक्टर-27बी स्थित 14/3 निर्माण साइट पर काम कर रहा था। माल खत्म होने पर वह जमीन पर बैठकर आरएमसी कंक्रीट आने का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरएमसी ट्रक चालक ने गाड़ी को लापरवाही से पीछे की ओर दौड़ा दिया। ट्रक को आते देख जग्गू ने भागने का प्रयास किया लेकिन ट्रक का पिछला पहिया उसके बाएं पैर को कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद उसके फूफा रूप सिंह ने उसे तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 17 से 19 सितंबर तक घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था। 20 सितंबर को डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित करने के बाद पीड़ित के बयानों और एमएलआर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें