फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक के पीछा करने से परेशान युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड थाना पुलिस ने मां के बयान पर दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके में छेड़छाड़ व पीछा करने से परेशान होकर 19 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवती की मां के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में 19 साल की युवती की मां ने बताया कि वो ओल्ड इलाके में रहती हैं। महिला ने कहा कि उनकी बेटी के पास एक नंबर से लगातार कॉल आती थी। आरोपी कॉल कर आपत्तिजनक बातें कर युवती को परेशान करता है। जनवरी 2025 से आरोपी का कॉल करने का सिलसिला जारी है। इतना ही नहीं, युवती ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो आरोपी उसका पीछा करने लगा। वो मैसेज कर युवती को बताता कि अब तुम इस लोकेशन पर हो। कई महीनों से चल रहे इस पीछा करने के वाक्ये से युवती काफी परेशान हो गई और उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। शिकायत के साथ आरोपी का मोबाइल नंबर भी महिला ने पुलिस को दिया है। ओल्ड थाना पुलिस ने शनिवार को मामले में एफआईआर दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें