फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी, आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में सूदखोरों के प्रताड़ना के मामले थम नहीं रहे हैं। शनिवार को एक और कारोबारी ने सूदखोरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनआईटी 2 नंबर निवासी कविता छाबड़ा ने बताया कि उसके पति प्रशांत का घर के पास ही कटिंग टूल्स का काम था। 23 मई की शाम को उसने अपने पति को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कई बार फोन करने के बाद भी जब फोन नहीं उठाया तो उसने अपनी बेटी को पति के कार्यालय भेजा। वहां बेटी ने प्रशांत को जमीन पर पड़े देखा। वह रोती हुई तुरंत घर आई और जानकारी दी। उन्होंने अपने अन्य परिजनों की मदद से पति को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान पति ने शनिवार को दम तोड़ दिया। कविता ने बताया कि उसके पति को कई मोबाइल नंबरों से फोन आते थे। वह बार-बार पैसों के लिए उन्हें परेशान करते थे। फोन करने वाले व्यक्ति धमकी देते थे। इन सभी से परेशान होकर उनके पति ने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। उसके पति की मौत के जिम्मेदार इन मोबाइल नंबर से फोन करने वाले हैं। इसकी सूची उन्होंने पुलिस को दी और कहा कि इनकी जांच की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें