फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के जानलेवा ताने: तंग आकर पति ने तेजाब पीकर दी जान; सोनू नहीं दे पाया जागृति को संतान सुख; सास भी खिलाफ

Sat, 08 Nov 2025 09:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोनू शाम करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी से घर वापस आया। सोनू के घर में घुसते ही पत्नी ने किसी बात को लेकर उससे विवाद करना शुरू कर दिया और सोनू के परिवार के बारे में भी कई उल्टी सीधी बातें कहीं। विवाद के बीच वह संतान न होने की बात को लेकर सोनू को ताने मारने लगी।
विज्ञापन
पति ने तेजाब पीकर दी जान - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना क्षेत्र स्थित सेहतपुर में पत्नी और ससुराल वालों से परेशान पति के तेजाब पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी और दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

सेहतपुर निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई सोनू और जागृति की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही संतान को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जागृति और उसके मायके वाले संतान नहीं होने का दोष सोनू को देते हुए उसको उल्टा सीधा बोलते थे। कई बार विवाद बढ़ने पर पत्नी अपने घर चली जाती थी।

गुरुवार को सोनू शाम करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी से घर वापस आया। सोनू के घर में घुसते ही पत्नी ने किसी बात को लेकर उससे विवाद करना शुरू कर दिया और सोनू के परिवार के बारे में भी कई उल्टी सीधी बातें कहीं। 
विज्ञापन

विवाद के बीच वह संतान न होने की बात को लेकर सोनू को ताने मारने लगी। इससे परेशान होकर सोनू ने शौचालय में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसको इलाज के लिए एनआइटी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जागृति, पिता राजवीर और मां भगवान देवी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें