मृतका शशिबाला (30) की मां पलवल मांदकौल निवासी रेखा देवी ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि शशिबाला की शादी 10 साल पहले तिलपत के रहने वाले ललित के साथ हुई थी। ससुराल वाले अक्सर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और कई बार मारपीट भी की जाती थी। उसकी बेटी ने कई बार इस बारे में बताया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में बैठकें भी हुईं लेकिन हालात नहीं सुधरे।
आरोप है कि 5 नवंबर की देर रात शशिबाला के पति व अन्य परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तिलपत गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने सूचना मृतका के परिवार को दी। परिजन फरीदाबाद आए तो पता चला कि शशिबाला को निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पल्ला थाना पुलिस ने मृतका के पति ललित, सास ओमवती के अलावा मंजू, शैली, विनीता, तारा व नीरज के खिलाफ हत्या की एफआईआर कर ली है।