फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग मशीन खराब होने से हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह सुरक्षा जांच के लिए लगी चेकिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीन में आई गड़बड़ी के कारण जांच की प्रक्रिया धीमी हो गई और स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गई, जिससे भीड़ की स्थिति बन गई।
विज्ञापन



यात्री मनीष ने बताया कि चेकिंग मशीन में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद सुरक्षा जांच सामान्य गति से नहीं हो सकी। एक यात्री की जांच में सामान्य से अधिक समय लगने लगा, जिससे कतारें धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। कुछ ही समय में स्थिति यह हो गई कि भीड़ स्टेशन के प्रवेश द्वार तक फैल गई। सुबह ऑफिस, कॉलेज व अन्य कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की यात्रा में देरी भी हुई, जिससे उनका पूरा दिन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें