संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद मंडल ने खेड़ी पुल से हनुमान मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर और गर्मजोशी से यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर वजीर डागर, सचिन शर्मा और प्रियंका बिष्ट ने कहा कि देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। शहीदों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है, और इसी उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति के जोश से सराबोर दिखे।