फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट टीम के ट्रायल संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन हेतु आयोजित ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। इस ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 40 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां उनके समर्पण और जोश ने चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन


इस विशेष अवसर पर फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल किशन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रतिभा को सही मंच प्रदान करना है। जल्द ही हरियाणा सरकार से चर्चा कर खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट और बेहतर खेल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि खिलाड़ियों को केवल खेल तक सीमित न रखकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। ट्रायल के दौरान विशेषज्ञों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का बारीकी से मूल्यांकन किया। चयनित खिलाड़ी आगामी 17 मई से 27 मई तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाले 5वें राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें