फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब 30 अप्रैल तक हजूर साहिब नांदेड़ की निशुल्क यात्रा का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत देते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन न आने के चलते इसे बढ़ाया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार योजना के तहत पहली विशेष ट्रेन 5 मई को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। फरीदाबाद जिले के श्रद्धालु नई दिल्ली के निर्धारित रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन में सवार होंगे।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। पात्र आवेदक सरल हरियाणा पोर्टल या नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बुजुर्ग इस सुविधा का लाभ ले सकें, इसके लिए पंजीकरण अवधि बढ़ाई गई है। यात्रा के लिए आवेदन करते समय वैध पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), स्वास्थ्य संबंधी स्वयं घोषणा और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण देना अनिवार्य है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक एक सहायक को अपने साथ भुगतान पर ले जा सकते हैं, जबकि अन्य इच्छुक लोग भी निर्धारित शुल्क देकर यात्रा में शामिल हो सकते हैं। सरकार की ओर से यात्रियों के ठहरने, भोजन और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं को लघु सचिवालय स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय में सूचना देना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि जिलेवार रिकॉर्ड तैयार कर रेलवे को भेजा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें