फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए 9 अक्तूबर से ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
13 खेलों के लिए किया जाएगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए 9 अक्तूबर से ट्रायल शुरू होगा। खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि ट्रायल निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर होंगे।

सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में 9 अक्तूबर को सुबह आठ बजे एथलेटिक्स और कुश्ती के ट्रायल होंगे। सुबह नौ बजे जिमनास्टिक और शूटिंग के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। शाम चार बजे हॉकी और कबड्डी के ट्रायल होंगे। इसी दिन लड़कियों के फुटबॉल ट्रायल दोपहर तीन बजे एनआईटी स्थित राजा नाहर सिंह स्टेडियम में होंगे। लड़कों के तलवारबाजी ट्रायल शाम चार बजे सेक्टर-31 के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को सुबह आठ बजे खेल परिसर में लड़कों के फुटबॉल ट्रायल होंगे। इसी दिन शाम चार बजे ताइक्वांडो के ट्रायल होंगे। लड़कियों की तलवारबाजी के ट्रायल सुबह सात बजे सेक्टर-31 में होंगे। वॉलीबॉल के ट्रायल 9 अक्तूबर को सत्युग दर्शन विद्यालय भूपानी में होंगे।
विज्ञापन


जूडो के ट्रायल 12 अक्तूबर और टेबल टेनिस के ट्रायल 14 अक्तूबर को सेक्टर-31 में होंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। अन्य खेलों के ट्रायल का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। ट्रायल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें