फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लॉन टेनिस, कराटे और थ्रोबॉल के ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए लॉन टेनिस, कराटे और थ्रोबॉल के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल विभाग ने तीनों खेलों के ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें लड़के और लड़कियों की सीनियर श्रेणी के खिलाड़ियों का चयन होगा।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी प्रशिक्षक निरेश यादव ने बताया कि लॉन टेनिस के ट्रायल 12 अक्तूबर को सुबह आठ बजे सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित फरीदाबाद टेनिस अकादमी में होंगे। कराटे के ट्रायल 13 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे सेक्टर-12 खेल परिसर के खेल सुविधा केंद्र में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, थ्रोबॉल के ट्रायल 13 अक्तूबर को दोपहर एक बजे सेक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। सभी खिलाड़ियों के लिए हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। खेल विभाग ने खिलाड़ियों से चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें