फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव में खेल नर्सरी के लिए ट्रायल सोमवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले के तिगांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स के ट्रायल आयोजित किए जाने हैं। यह ट्रायल एथलेटिक्स की खेल नर्सरी के लिए आयोजित किए जाएंगे। जहां पर बालक और बालिका दोनों हिस्सा ले सकते हैं। यह ट्रायल 11 से 20 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं।

हरियाणा एथलेटिक्स के आधिकारिक सदस्य और एथलेटिक्स कोच कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सोमवार को होने वाले इस ट्रायल के लिए इच्छुक खिलाड़ी सोमवार को शाम तीन बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम पहुंच सकते हैं, इसके बाद चार बजे ट्रायल की शुरुआत हो जाएगा। इनमें सिर्फ दौड़ के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। जो कि 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में 15 बालक और 10 बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की प्रतिमाह 22 हाजिरी होने पर 1500 और दो हजार रुपये मिलेंगे। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये जबकि 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें