फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और खंभे, गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सोमवार रात आई आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने से रातभर लोग परेशान रहे। ऐसे में लोग बिजली निगम के कंट्रोल रूम के फोन खड़खड़ाते रहे। बिजली न होने से लोगों ने करवटें बदलते हुए रात गुजारी। वहीं कई इलाकों में सुबह पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

रात में करीब दो घंटे हुई बारिश और आंधी की वजह से एनआईटी एक, दो, तीन, एसजीएम नगर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-12, 21, भारत कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय कॉलोनी व सेक्टर-22, 23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, गांव खेड़ी, तिलपत, जनता कॉलोनी, जीवन नगर, इंद्रा कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी, तिगांव समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि बारिश रुकने के बाद तुरंत सभी इलाकों में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
ओल्ड फरीदाबाद इलाके में सुबह चार बजे से मरम्मत कार्य शुरू हुआ। यहां कई इलाकों में सात बजे तक सप्लाई बहाल कर दी गई। वहीं संजय कॉलोनी में सोमवार रात करीब आठ बजे गई बिजली मंगलवार सुबह छह बजे आई। एसजीएम नगर में लाइन पर पेड़ गिरने से मंगलवार दोपहर तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोगों का आरोप है कि शिकायत केंद्रों पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। अधिकारी फोन नहीं उठाते, इस कारण उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

वहीं निगम अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-22, 23, 24, सेक्टर-55 में गांव खेड़ी, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और ग्रेटर फरीदाबाद में फाल्ट की वजह से सप्लाई बाधित हुई थी। कई इलाकों में सप्लाई रात में ही बहाल कर दी गई थी। कुछ इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने से लाइनों को नए सिरे से खींचा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में दिक्कत ज्यादा है। जबकि यमुना किनारे खादर क्षेत्र में बारिश और आंधी का प्रभाव कम होने से बिजली की दिक्कत कम हुई।
वर्जन
आंधी और बारिश से कई इलाकों में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए थे। कोरोना महामारी की वजह से स्टाफ कम होने के बावजूद अधिकांश इलाकों में दो से तीन घंटे में सप्लाई बहाल कर दी गई। एसजीएम नगर में लाइन पर पेड़ गिरने की वजह से यहां ज्यादा दिक्कत हुई है।
विज्ञापन

- अमित कंबोज, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें