फरीदाबाद चार्मवुड विलेज में मंगलवार रात को आई आंधी में गिरे पेड़ की नीचे दबी कारें। संवाद
कई वाहन क्षतिग्रस्त, बिजली गुल रहने से लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार देर रात आई आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। शहर के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सेक्टर-16, मुजेसर और चार्मवुड विलेज जैसे इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चार्मवुड विलेज में आंधी के कारण कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर खड़े वाहनों पर गिर गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। सुबह के समय पेड़ों को काटकर हटाया, जिससे यातायात सुचारु हो सका।
आंधी और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर रात कई स्थानों से शिकायतें मिलीं। कुछ जगहों पर तुरंत मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि कुछ इलाकों में अब भी काम जारी है। विभाग ने जल्द ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया है।
फरीदाबाद चार्मवुड विलेज में मंगलवार रात को आई आंधी में गिरे पेड़ की नीचे दबी कारें। संवाद