फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टीम के समझाने पर टीबी मरीजों का उपचार किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम जब इलाज करवाने के लिए जाती थी तो घर से भाग जाते थे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभी तक टीम की ओर से करीब 200 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से ही चार मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई थी। टीम जब मरीजों का उपचार करवाने के लिए घर जाती थी तो वह भाग जाते थे। फिर टीम की ओर से परिजनों को समझाया गया और उसके बाद मरीज खुद अस्पताल में आकर उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि टीम दोबारा से मरीजों के घर पर गई और उनके परिजनों को टीबी को लेकर जागरूक किया। उसके बाद परिजन खुद मरीज को लेकर अस्पताल में आए और अब सभी चार मरीजों का उपचार चल रहा है। इन सभी मरीजों को अभी प्रथम स्टेज वाला टीबी है, जिसके लिए मरीज को छह से आठ महीने तक लगातार दवा का समय अनुसार सेवन करना होगा। उसके बाद सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें