फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भूस्खलन के चलते जम्मू जाने वाले 40 यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में यात्री अभी भी फंसे हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद से जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करनी शुरू कर दी हैं। बुधवार तक यहां से करीब 40 आरक्षण रद्द किए गए हैं।

वाणिज्यिक निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें मालवा एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जम्मू मार्ग की ओर जाने वाली ट्रेनों में कुल 49 आरक्षण रद्द हुए, जिनमें से लगभग 40 टिकट विशेष रूप से जम्मू के लिए बुक किए गए थे। लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं के कारण ट्रेनों की रद्दीकरण की संख्या में और बढ़ोतरी की आशंका है।
विज्ञापन


टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्हें समाचारों के माध्यम से पता चला कि यात्रा मार्ग पर स्थिति बेहद गंभीर है। ऐसे हालात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं है, इसलिए टिकट रद्द कराना ही बेहतर विकल्प था। यात्रियों ने यह भी कहा कि इस समय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक जम्मू मार्ग पर ट्रेनों के संचालन पर रोक जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजनाएं बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी अवश्य देखें।
विज्ञापन


वर्जन-

हम हर साल वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन इस बार हालात सुरक्षित नहीं हैं। मजबूरी में टिकट रद्द करानी पड़ी।- संजय शर्मा, सेक्टर-22


खबरों में लगातार लैंडस्लाइड और जान-माल के नुकसान की जानकारी मिल रही है। ऐसे में बच्चों को लेकर यात्रा करना सही नहीं लगा।-कृति चौहान, ओल्ड फरीदाबाद
मेरी बिजनेस मीटिंग जम्मू में थी, लेकिन स्थिति को देखते हुए यात्रा टालनी पड़ी। फिलहाल सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।- संतोष रॉय, सैनिक कॉलोनी

हम दोस्तों का ग्रुप दर्शन के लिए जा रहा था, पर परिवार ने मना कर दिया। हमने भी सोचा कि जान है तो जहान है, इसलिए टिकट कैंसिल करना ही बेहतर है।- तनु कंठ, डबुआ कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें