फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जीवन के अहम पहलुओं को सबके सामने रखेंगी महिलाएं

Wed, 27 Aug 2025 09:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद लेडीज क्लब और वीविंग सीरीज की ओर से 9 सितंबर को एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महिला सदस्य अपने जीवन के अहम पहलुओं को बतौर वक्ता सबके सामने रखेंगी। बैठक की थीम ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट तय की गई है। इसमें महिलाएं अपने अतीत की उन घटनाओं को साझा करेंगी, जिन्होंने उनके जीवन की दिशा बदल दी। क्लब की अध्यक्ष नीता मक्कर और संस्थापक अध्यक्ष हरप्रीत कौर तनेजा ने बताया कि संस्था पिछले 13 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उनका कहना है कि क्लब का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर आगे बढ़ाना है। इसी कड़ी में यह बैठक आयोजित की जा रही है, ताकि महिलाएं खुलकर अपनी बात रख सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें