फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नई दिल्ली-फरीदाबाद मेमू ट्रेन चलने से सुगम हुआ सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों विशेषकर छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को बेहद फायदा हो रहा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद से दिल्ली के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए रेलवे की नई सौगात बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। करीब एक सप्ताह पहले शुरू की गई नई मेमू ट्रेन ने दिल्ली-एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी को एक नया विस्तार दिया है। इस ट्रेन के संचालन से स्थानीय लोगों, विशेषकर छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को बेहद फायदा हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली के बड़े अस्पतालों में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भी अब दिल्ली पहुंचना बेहद आसान हो गया है।

इस नई मेमू ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को इसके सटीक समय के कारण मिल रहा है। इससे पहले फरीदाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली अधिकांश अंतरराज्यीय ट्रेनें, जैसे केरल एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस आदि, दोपहर 12 से 1 बजे और शाम को 5 से 7 बजे के बीच चलती हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें होने के कारण ये अक्सर अपने तय समय से काफी देरी से चलती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जो सफर सामान्यतः डेढ़ घंटे में पूरा होना चाहिए, उसके लिए यात्रियों को चार से पांच घंटे तक का समय फरीदाबाद से दिल्ली और दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचने में लग जाता था। नई मेमू ट्रेन ने इस समस्या को खत्म कर दिया है। यह ट्रेन रोजाना सुबह 10:30 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 11:45 बजे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे फरीदाबाद से रवाना होकर दोपहर 3:45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुबह 5:35 बजे से दोपहर 12:12 बजे के बीच भी इस रूट पर एक और मेमू सेवा संचालित करने की योजना है, जिससे सुबह की शिफ्ट में आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को और भी अधिक सुविधा मिलेगी।


कार्यालय पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो रही

इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली में पढ़ाई करने वाले छात्रों और फरीदाबाद के स्थानीय व्यापारियों में भारी उत्साह है। फरीदाबाद के व्यापारियों के लिए अब दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों जैसे गांधी नगर मार्केट, करोल बाग और सदर बाजार जाना बेहद सुगम और किफायती हो गया है। वहीं, दिल्ली से फरीदाबाद आकर नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी अब सुबह समय पर अपने कार्यालय पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन



दिल्ली यूनिवर्सिटी जाने के लिए पहले बस या एक्सप्रेस ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जो हमेशा लेट होती थीं। इस मेमू ट्रेन से अब मेरी कक्षाएं नहीं छूटतीं।
- सोनू, छात्र

सदर बाजार और करोल बाग से माल लाने में पहले पूरा दिन बर्बाद हो जाता था। नई मेमू ट्रेन के सही समय के कारण अब व्यापार करना आसान हो गया है।
-श्रवण, स्थानीय व्यापारी

मैं दिल्ली से फरीदाबाद रोजाना नौकरी के लिए आता हूं। लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट होने का डर रहता था, लेकिन मेमू ने सफर को समयबद्ध बना दिया है।
-वीरपाल सिंह, नौकरीपेशा

बुजुर्ग माता-पिता को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल ले जाना बड़ी चुनौती थी। इस ट्रेन के चलने से अब हमें समय पर और आरामदायक सफर की सुविधा मिल गई है।
-कल्लू, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें