फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बस की टक्कर से ट्रांसफार्मर नीचे गिरा, 200 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
-एयरफोर्स स्टेशन मार्ग पर लगे बिजली के खंभों पर टिके ट्रांसफार्मर में तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तेज रफ्तार बस ने डबुआ एयरफोर्स स्टेशन मार्ग पर लगे बिजली के खंभों में सोमवार देर रात जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बिजली के दोनों खंभों पर टिका दो सौ केवी का ट्रांसफार्मर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्षेत्र के करीब दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। हादसे के बाद बिजली गुल होने से रातभर लोग परेशान रहे। जवाहर कॉलोनी स्थित बिजली निगम के उपमंडल कार्यालय के एसडीओ ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन मार्ग पर एक 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के लगभग 200 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के दोनों खंभों से टकरा गई। हादसे में ट्रांसफार्मर पर रखे दोनों बिजली के खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही आसपास के घरों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ अंकित चौहान के अनुसार, बस चालक की पहचान सोनीपत के गोहना निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से उमसभरी गर्मी में उन्हें सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर तक क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर बाधित बिजली व्यवस्था को सुचारू किया गया। डबुआ थाना के अधिकारियों के अनुसार, हादसे में बस चालक और उसके परिचालक को चोट नहीं आई है। बस में कोई सवारी नहीं था। पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में बिजली निगम को भी करीब चार लाख का नुकसान हुआ
एसडीओ अंकित चौहान ने बताया कि हादसे में बिजली के दो खंभे समेत ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विद्युत निगम को लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें