फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर गिरा, कई घंटे बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मोहना गांव के नए बस अड्डे के पास देर रात एक ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इससे क्षेत्र की आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही और लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, देर रात तूड़ी से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने ट्रांसफॉर्मर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण हरिश्चंद्र सैनी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड ट्रक और डंपर दौड़ रहे हैं, जिससे पंचायती संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर गिरने से गांव के लोगों को कई घंटे तक बिजली के बिना रहना पड़ा।
वहीं ताराचंद ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोपहिया वाहनों के हेलमेट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और दस्तावेजों की नियमित जांच कर चालान किए जाते हैं, लेकिन ओवरलोड ट्रकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना है कि यही वाहन सड़कों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी मयंक गर्ग ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अन्य वाहनों की तरह ओवरलोड ट्रकों और डंपरों की भी नियमित जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें