फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आंधी से खंभे समेत ट्रैक्टर पर गिरा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नगीना खंड के गांव कंसाली में तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बड़ी मस्जिद के सामने लगा बिजली ट्रांसफार्मर अचानक खंभे समेत पास खड़े एक ट्रैक्टर पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर गिरने से ट्रैक्टर को भारी नुकसान पहुंचा और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूर्व सरपंच जमाल ने बताया कि खंभा लंबे समय से जर्जर हालत में था और इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक को मुआवजा देने की मांग उठाई है। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तारों से दूरी बनाए रखी। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने सप्लाई बंद कर दी। फिलहाल नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें