फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, यात्रियों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोकल ट्रेनें एक से दो घंटे और एक्सप्रेस सात घंटे चल रहीं लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित रही। इसमें कई लोकल ट्रेनें एक से दो घंटे और एक्सप्रेस ट्रेनें छह से सात घंटे तक लेट चल रहीं हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही ट्रेन लेट होने के कारण दफ्तर जाने वाले दैनिक यात्रियों को मेट्रो से जाना पड़ा। इसके अलावा दूर जाने वाले यात्रियों की ट्रेन अधिक लेट होने पर यात्री घर वापस चले गए।
कोहरे के कारण दिल्ली से पलवल और पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें काफी देरी से चल रहीं हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मथुरा जाने वाले अभिषेक ने बताया कि लोग सुबह से ही अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे लेकिन कोहरे के कारण ट्रेनें कई घंटे तक लेट हो गईं। ट्रेनों के लेट होने के कारण दैनिक यात्रियों को अपने अपने काम पर पहुंचने के लिए मेट्रो का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके साथ ही एक अन्य यात्री अमन ने बताया कि लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्री अपने घरों को वापस चले गए । वहीं, दैनिक यात्रियों को दफ्तर जाने के लिए मैट्रो में दो गुने पैसे देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा रहा है। पलवल की ओर जाने वाले यात्री बल्लभगढ़ तक ही मैट्रो से जा सकते हैं। इसके अलावा आगे जाने के लिए पब्लिक यातायात का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पलवल से गाजियाबाद की ईएमयू ट्रेन डेढ़ घंटा लेट
कोहरे के कारण दिल्ली से पलवल और पलवल से दिल्ली जाने वाली ईएमयू ट्रेनें लेट हो गईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाली 14914 नंबर ट्रेन आधा घंटा, 04960 नंबर ट्रेन शकूर बस्ती से बल्लभगढ़ एक घंटा, 04438 नंबर ट्रेन नई दिल्ली से पलवल 45 मिनट, 14912 नंबर ट्रेन गाजियाबाद से पलवल एक घंटा, 04410 नंबर ट्रेन शकूर बस्ती से पलवल एक घंटा लेट है। वहीं, पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाली 04967 नंबर ट्रेन मथुरा से नई दिल्ली ईएमयू करीब एक घंटा 45 मिनट, 04913 नंबर ट्रेन पलवल से गाजियाबाद एक घंटा, 14965 नंबर ट्रेन पलवल से नई दिल्ली 45 मिनट, 14211 नंबर ट्रेन नई दिल्ली इंटरसिटी दो घंटे, 04439 नंबर ट्रेन पलवल से गाजियाबाद डेढ़ घंटा, 04419 नंबर ट्रेन मथुरा से गाजियाबाद दो घंटे लेट चल रहीं है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रेनें भी हुईं लेट
कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही है। इनमें पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाली 11841 कुरूक्षेत्र जंक्शन दो घंटे, 12625 केरला एक्सप्रेस सात घंटे 15 मिनट, 14309 उज्जैन एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाली ट्रेनों में 12138 पंजाब मेल डेढ़ घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस दो घंटे, 12716 स्वछंद एक्सप्रेस ढाई घंटे, 11450 जबलपुर वीकली एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें