फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनपीटीआई में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनपीटीआई सेक्टर-33 में सेनेगल के सेंदू पावर स्टेशन के अधिकारियों के लिए चार सप्ताह के पावर प्लांट फेमिलियराइजेशन एवं ऑपरेशंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन व एनपीटीआई की प्रिंसिपल डायरेक्टर (प्रशिक्षण) डॉ. इंदु माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर हेमंत जैन ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत और सेनेगल के बीच तकनीकी सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय उप निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह, राहुल पांडे व सहायक निदेशक अनुराग राय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें