फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीसरी आंख से नहीं बच पा रहे यातायात नियम तोड़ने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन दौड़ाने वालों के 9 महीने में काटे गए 2.21 लाख चालान
विज्ञापन

सितंबर में ही काटे गए 21 हजार से अधिक चालान
इनमें 16 हजार से अधिक चालान सीसीटीवी कैमरे से काटकर पोस्टल चालान भेजे गए

सोनू यादव
फरीदाबाद। शहर के ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर तीसरी आंख से भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इनमें चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही कई जगह पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोबाइल से भी नियम तोड़ने वालों के फोटो खींचकर पोस्टल चालान काट रहे हैं। इनमें बगैर हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने वालों या पीछे बैठने वाले सबसे अधिक शामिल हैं।
सितंबर में ही ट्रैफिक पुलिस ने बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने व पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न पहनने के आरोप में 21 हजार से अधिक चालान काटे हैं। औसत निकाली जाए तो हर दिन 800 से अधिक चालान बगैर हेलमेट के काटे जा रहे हैं। इनमें 16600 से अधिक पोस्टल चालान शामिल हैं। बाकी चालान मौके पर रोककर काटे गए।
विज्ञापन


9 महीने में काटे गए 2.21 लाख चालान
बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने और पीछे बैठकर हेलमेट न लगाने के आरोप में इस साल के 9 महीनों में 2.21 चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटे हैं। इनमें बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में 1.60 लाख से अधिक चालान काटे गए हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहन चलाने वाले के पीछे बैठकर हेलमेट न लगाने वालों के भी 60 हजार से अधिक चालान काटे गए हैं।

रविवार को भी शहर में दिखे यही हालात
अमर उजाला टीम ने रविवार को भी शहर के कई इलाकों में जाकर देखा। इस दौरान भी कई दुपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट पहने ही दुपहिया वाहन चलाते हुए नजर आए। इनमें नीलम रेलवे रोड, एनआईटी 5, बीके चौक व एनआईटी 2 इलाके में ये दुपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के देखे गए।
विज्ञापन


चालान के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर हमारी टीमें सख्ती से कार्रवाई कर रही है। हर दिन लगभग 800 से अधिक चालान बगैर हेलमेट वाहन चलाने या पीछे बैठने वालों कि किए जा रहे हैं। इनमें पोस्टल चालान की संख्या अधिक है। चालान के साथ ही जागरूकता अभियान भी पुलिस की टीमें लगातार चला रही हैं। ऐसा कर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि नियमों का पालन करें और इससे उनकी सुरक्षा के साथ ही बाकी लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें