फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिवाली पर जगमग होगा शहर, हर चौक, चौराहे को सजाया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर की ओर से प्रमुख स्थानों को दुल्हन की तरह सजाने के निर्देश दिए जा चुके हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। दिवाली पर इस बार फरीदाबाद जगमग नजर आएगा। नगर निगम की ओर से शहर के हर चौक, चौराहे, मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थलों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। निगम महापौर प्रवीण बत्तरा जोशी ने बताया कि विकास की ओर बढ़ते फरीदाबाद की यह दिवाली इस बार अन्य वर्षों से अलग होगी। शहर के प्रमुख स्थानों को दुल्हन की तरह सजाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कुछ स्थानों पर रोशनी का कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष स्थानों पर तेजी से कार्य जारी है।


महापौर ने बताया कि दिवाली सिर्फ रोशनी का नहीं बल्कि प्यार, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी नागरिक आपसी एकता के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हरियाणा के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि दिवाली से ठीक एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा सरकार की वर्षगांठ समारोह में राज्य को विकास की नई सौगात देने आ रहे हैं। इस कारण इस बार की दिवाली का महत्व और अधिक बढ़ गया है
विज्ञापन




शहर को जगमग करने के निर्देश


महापौर जोशी ने बताया कि निगम अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों को आकर्षक रोशनी और रंगीन झालरों से सजाया जाए। इस पहल का उद्देश्य न केवल शहर को त्योहारी रंग में रंगना है, बल्कि नागरिकों को यह संदेश देना भी है कि फरीदाबाद अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के विजन की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन





स्वच्छता पर विशेष ध्यान


दिवाली के अवसर पर नगर निगम ने स्वच्छता अभियान भी तेज कर दिया है। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि जिस तरह लोग अपने घरों को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी तरह अपने आस-पास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने कहा कि निगम ने कूड़ा उठाने के लिए विशेष वैकल्पिक व्यवस्थाएं की हैं। लोग अपने घरों का कचरा निगम कर्मचारियों को ही सौंपें और इधर-उधर न फेंकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें