फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैफिक लाइटें खराब, नीलम-अजरौंदा चौक पर थमी वाहनों का रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाथों के इशारे से चल रहा ट्रैफिक, लापरवाही बढ़ा रही दुर्घटना का डर
विज्ञापन


5 दिन से खराब है तकनीकी कंट्रोलर





गौरव मिश्रा


फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक नीलम अजरौंदा चौक की पिछले पांच दिनों से ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं। नेशनल हाईवे-19 पर मौजूद इस चौक की सभी लाइटें काम नहीं कर रही हैं, जिसका मुख्य कारण उनमें लगे तकनीकी कंट्रोलर का खराब होना बताया जा रहा है। इन लाइटों के खराब होने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
इस कारण वाहन चालकों को लगातार जाम का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनको आवाजाही में भारी मुश्किल हो रही है। विशेषकर नीलम फ्लाईओवर पर तो जाम की स्थिति और गंभीर है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी हाथों के इशारों से यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जल्दबाजी में कई वाहन चालक बिना इशारा देख ही आगे बढ़ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों से जल्द से जल्द इसे ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, ट्रैफिक हवलदारों ने बताया कि करीब 4-5 दिन से ऐसे ही हालात हैं। सभी लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके चलते कई बार जल्दबाजी में कई वाहन यात्री बिना इशारा देखे ही गाड़ी बढ़ा देते हैं। इसके कारण चारों तरफ से गाड़ियां एक जगह पर इकट्ठा हो जाती हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।




वैसे भी यह शहर के मुख्य चौराहों में से एक है। यहां हमेशा गाड़ियों का आवागमन जारी रहता है। ऐसे में ट्रैफिक लाइट खराब होना बड़ी मुसीबत बन गई है। - गोलू, वाहन चालक


पिछले दो-तीन दिन से इन लाइटों को खराब देख रहा हूं। अब तक सही नहीं हो पाई हैं, न ही आम लोगों को इसके सही होने की कोई जानकारी है। - सिद्धार्थ गंगवार, वाहन चालक


पिछले कई दिन से यह सभी लाइटें खराब हैं। ट्रैफिक हवलदार से पूछने पर उसने बताया कि अभी 5-6 दिन और लग सकते हैं। ऐसे में हमें कुछ और दिन जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। - शुभम मौर्या, वाहन चालक


इस मुख्य चौक पर ट्रैफिक लाइट जैसी समस्या को एक से दो दिनों में ही ठीक कर देना चाहिए लेकिन पिछले 3-4 दिनों से मैं देख रही हूं समस्या जस की तस बनी हुई है। - समीक्षा, वाहन चालक
विज्ञापन

वर्जन
4-5 दिनों से यह लाइटें खराब हैं। स्मार्ट सिटी के कार्यालय में इसके लिए पत्र सौंपा जा चुका है। आगामी 3-4 दिनों में इसके सही होने की उम्मीद है। हमारी तरफ से प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। अनुज कुमार, ट्रैफिक एसएचओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें