फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमृता लैब्स का नया कलेक्शन सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, अमृता लैब्स ने शनिवार को सूरजकुंड रोड स्थित ईरोस गार्डन में नए डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया। इस केंद्र का उद्घाटन जिले की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने किया। इस अवसर पर शहर के कई डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। नया सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों से सुसज्जित है, जो फरीदाबाद के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली, भरोसेमंद और समयबद्ध स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह सेंटर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और नियमित जांच के लिए एक प्रमुख कलेक्शन प्वाइंट के रूप में कार्य करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें