फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ-पाली रोड पर जाम हुआ आम

विज्ञापन
फरीदाबाद डबुआ-पाली रोड पर जाम की समस्या से लोग परेशान । स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड पर रोजाना लगने वाला जाम स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इस मार्ग पर अतिक्रमण, सड़क किनारे अवैध पार्किंग, जगह-जगह बने गड्ढे और जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है। यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने के कारण हालात और खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन


वाहन चालक महेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं, बारिश के दिनों में गड्ढों और जलभराव की समस्या से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें