फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मंगलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस ने जिलेवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और कई दौर की हल्की से मध्यम बारिश हुई। सुबह करीब 11:30 बजे तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने राहत महसूस की।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वातावरण में आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया। तापमान में कमी के बावजूद नमी बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते बारिश थम गई और करीब 12 बजे बादलों के छंटते ही तेज धूप निकल आई। इसके साथ ही बारिश के दौरान चल रही ठंडी हवाएं भी धीमी पड़ गईं, जिससे वातावरण में चिपचिपाहट बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को काले घने बादलों को देखकर लोगों को तेज मूसलाधार बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया। धूप निकलने के साथ ही उमस का असर तेजी से बढ़ा और लोगों के पसीने छूटने लगे। बाजारों, बस स्टैंडों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग बार-बार पसीना पोंछते नजर आए। घरों और दफ्तरों में भी उमस के कारण लोगों को असहजता महसूस हुई। हालांकि शाम को सूरज ढलने के बाद तापमान में फिर हल्की कमी आई और लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें