फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रमुख चौराहों पर जाम हुआ आम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ मिनट का सफर 30 से 40 मिनट में होता है तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर के सोहना रोड, नीलम चौक, बीके चौक और हार्डवेयर चौक पर रोजाना सुबह और शाम के व्यस्त समय में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इन चारों प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ जाता है कि कुछ मिनट का सफर कई बार 30 से 40 मिनट तक खिंच जाता है। कभी-कभी इससे भी ज्यादा समय लग जाता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोहना रोड पर पूरे दिन ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण यहां जाम की स्थिति आम हो गई है। वाहन चालकों द्वारा भी गलत दिशा से वाहनों को लाने के कारण कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


नीलम और बीके चौक शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल हैं। इसी चौक से आगे बीके अस्पताल होने के कारण एंबुलेंस का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में सड़कों पर जाम होने से मरीज भी समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते। कई बार यह स्थिति गंभीर बन जाती है। यहां ट्रैफिक सिग्नल मौजूद होने के बावजूद वाहनों की अधिकता के कारण जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय वाहन रुक-रुक कर आगे बढ़ते हैं। हार्डवेयर चौक पर औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाले ट्रकों और भारी वाहनों की आवाजाही ट्रैफिक को धीमा कर देती है। इसका असर आसपास की सड़कों पर भी पड़ता है और जाम लंबा खिंच जाता है।
विज्ञापन




हर दिन ऑफिस जाने में देरी हो जाती है। कम दूरी का रास्ता भी काफी समय ले लेता है। यह समस्या एक दिन की नहीं है। - राहुल, यात्री



इन चौराहों पर सुबह हो या शाम हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। रोज जाम में फंसना पड़ता है।-पूनम, यात्री



जाम की वजह से एक ही ट्रिप में ज्यादा समय लग जाता है, जिससे कमाई भी प्रभावित होती है।- रमेश, ऑटो चालक

ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ज्यादा ट्रैफिक दबाव वाले इलाकों में स्लिप रोड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर एफएमडीए को पत्र भेजा जा रहा है, जिससे मंजूरी मिलने पर मुख्य सड़क पर जाम की समस्या में राहत मिलेगी। - अनुज कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें