फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेहत पर पड़ रहा गर्मी का असर, त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 100 से अधिक मरीज बीके अस्पताल पहुंच रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। खास तौर पर त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीके अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज त्वचा संबंधी परेशानियों के साथ पहुंच रहे हैं, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।

चिकित्सकों के अनुसार, गर्मी में हवा में धूल के कणों और प्रदूषित तत्वों की बढ़ती मात्रा के कारण लोगों में खुजली, त्वचा की ड्राइनेस, लाल दाने, एलर्जी और फंगल संक्रमण की शिकायतें बढ़ रही हैं। अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि धूप त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाकर उसे संवेदनशील बना देता है, जिससे हल्की-सी असुविधा भी संक्रमण का कारण बन सकती है।
विज्ञापन



बीके अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस राठी ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलते समय चेहरे और हाथों को ढकें, सन क्रीम का नियमित उपयोग करें और बाहर से आने के बाद त्वचा को अच्छी तरह साफ करें। इसके अलावा, पानी का अधिक सेवन करने और संतुलित आहार लेने की भी सलाह दी गई है ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन




विशेषज्ञों का कहना है कि यदि त्वचा संबंधी समस्या दो-तीन दिनों में ठीक न हो या लगातार बढ़ती जाए, तो बिना देरी किए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। भीषण गर्मी के इस मौसम में लापरवाही से छोटी समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें