फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीनफील्ड अंडरपास पर जाम, डेढ़ घंटे तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड अंडरपास पर सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक परेशान रहे। यह मार्ग शहर के व्यस्त रास्तों में शामिल है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में थोड़ी सी भी परेशानी होने पर यहां जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि ग्रीनफील्ड अंडरपास में खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। बारिश के समय पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा अंडरपास की सड़क कई जगह से टूटी हुई है और रास्ता संकरा होने के कारण वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। इन कारणों से अक्सर यहां लंबा जाम लग जाता है। वाहन चालक राज ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें