फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोहा मंडी में व्यापारियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य के दौरान दोनों ओर एक साथ खुदाई के कारण कारोबार हो रहा है प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। हरियाणा के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शामिल नेहरू ग्राउंड लोहा मंडी में बुधवार को उस समय माहौल गरमा गया जब सड़क निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को शांत कराया।

व्यापारियों का कहना है कि वे प्रदेश सरकार को बड़े स्तर पर कर अदा करते हैं इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। फरीदाबाद आयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सीपी कालरा ने बताया कि मंडी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान दोनों ओर एक साथ खुदाई कर दी गई है जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि एक तरफ का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी ओर काम शुरू किया जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया था जिस पर सुनवाई के निर्देश दिए गए थे लेकिन स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


एसोसिएशन के उपप्रधान मुकेश बंसल के अनुसार नेहरू ग्राउंड लोहा मंडी पिछले करीब 55 वर्षों से संचालित हो रही है और इसे उत्तर भारत की बड़ी लोहा मंडियों में गिना जाता है। मंडी से शहर की औद्योगिक इकाइयों को लोहे की आपूर्ति होती है। यहां लगभग 500 दुकानदार, 2000 श्रमिक और करीब 500 कर्मचारी व वाहन चालक कार्यरत हैं जिससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है। उनका कहना है कि व्यापारी अपनी दुकानों के भीतर ही माल का भंडारण और बिक्री करते हैं तथा अतिक्रमण के आरोप निराधार हैं।

कुछ व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि निगम की ओर से बार-बार कार्रवाई की जा रही है जबकि क्षेत्र में सीवर जाम और पार्कों की खराब स्थिति जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान निगम अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य है लेकिन व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें