फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने से व्यापारियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। व्यापारियों की रविवार बाजार को खोलने की मांग को प्रशासन ने स्वीकार कर बाजार को खोल दिया है। रविवार को घंटाघर, बस स्टैंड मार्केट और चावला कॉलोनी बाजार की दुकानें पूरी तरह खुली रहीं। अन्य दिनों के मुकाबले लोगों की खासी भीड़ रहीं। पूरे दिन लोग खरीदारी करते रहे। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर व्यापारियों में भी काफी खुशी है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में रविवार को बाजार बंद रखने को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी, लेेकिन शुक्रवार को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ मार्केट से व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिला उपायुक्त यशपाल और कैबिनेट मंत्री मूलचंद्र शर्मा से मिले। उन्होंने रविवार को बाजार खुलने का बात रखी। इसके बाद जिला उपायुक्त की ओर से सुबह 10 बजे से शाम सात बजे बाजार खोलने के आदेश जारी कर दिए गए। वहीं व्यापारियों से कोरोना के नियमों का पालन करने की भी अपील की गई। वहीं, रविवार को बाजार खोलने को लेकर शहर के व्यापारियों का मानना हैं कि कोरोना काल में प्रतिष्ठान पूरी तरीके से बंद रहे थे। इस कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा था। रविवार को लोगों की छट्टी होती रहती है और उस दिन अधिक ग्राहक आते हैं।
वर्जन-
घंटाघर में रेडीमेड कपड़ों का शोरूम हैं, लेकिन लॉकडाउन में वह पूरी तरीके बंद रहा था। इस कारण लाखों का नुकसान हुआ है। अब रविवार को दुकान खोलने की अनुमित से राहत मिली है। व्यापार अब ठीक से चल सकेगा। - गुलशन कुमार, व्यापारी
विज्ञापन

कोरोना काल में में घर में बैठे हुए हैं, जिससे काफी नुकसान हो चुका है। ऐसे में रविवार को अधिक दुकानदारी होती हैं, लेकिन उस दिन दुकानें बंद रखी जाती थी। अब प्रशासन ने रविवार को दुकानें खोलने के आदेश से राहत मिली हैं। - प्रमोद कुमार, व्यापारी
लॉकडाउन ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी थी। लाखों का नुकसान हो गया था। अब भी नुकसान बना हुआ है, लेकिन दुकानें खुलने से अब सब कुछ धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। रविवार को बाजार खुलने से अब व्यापार भी बढ़ेगा। - शुभम, युवा व्यापारी
काफी समय से व्यापार मंडल प्रशासन से रविवार को बाजार में खोलने की मांग कर रहे थे। क्योंकि कोरोना की मार से नहीं उबर पा रहे थे। ऐसे वक्त में अगर मार्केट पूरी तरीके से खुलेंगे, तो उनको राहत मिलेंगी और वह अपना व्यापार कर सकेंगे। - प्रेम खट्टर, प्रधान, हरियाणा व्यापार मंडल बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें