फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वजीरपुर से मवई रोड पर जलभराव से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरपुर से मवई रोड पर जलभराव से व्यापारी परेशान, संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने रखीं समस्याएं
विज्ञापन

- मार्केट संवाद -
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के नगर निगम वार्ड-34 की वजीरपुर मार्केट के व्यापारी कई समस्याओं से परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि वजीरपुर से मवई रोड पर काफी समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्राहक इस रास्ते का प्रयोग करने से बचते हैं। इसका सीधा असर दुकानदारी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने बताया कि मार्केट में जगह-जगह पर बिजली की तारें लटक रही हैं, जिसकी वजह से जन-हानि हो सकती है। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि नगर-निगम को इन समस्याओं के बारे में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। व्यापारियों ने निगम प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है। इस मौके पर दीपक चंदीला, अमन शर्मा, पवन शर्मा, अतुल शर्मा, सुनील वर्मा, कमल, मोनू, विपिन, राहुल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम का कोई भी अधिकारी देखरेख के लिए नहीं आता है। -दीपक चंदीला, व्यापारी
बिजली की तारें लटकी हुई हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - अमन शर्मा, व्यापारी
पार्किंग नहीं होने से कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी वाहन खड़ा करके चला जाता है। जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।-पवन शर्मा, व्यापारी
रोड पर लंबे समय से जलभराव से ग्राहक इस रास्ते का प्रयोग करने से बचते हैं। जिसका असर दुकानदारी पर पड़ रहा है। -सुनील, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें